आखिर चुनावों के बहाने ही सही बहन जीजा को आयी देहरा की याद : होशियार सिंह

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह।

धर्मशाला, 28 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी को आखिर देहरा की याद आ ही गई। हमारी बहन कमलेश और मुख्यमंत्री को अपने हित साधने के लिए देहरा को अपना मायका बताना पड़ रहा है। यह तंज भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान कसा।

उन्होंने कहा कि मैं देहरा की जनता पर जबरन थोपे बहन और जीजा के रिश्ते के नाते हक छीनने का प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अपनी ससुराल के लिए आज तक कौन सा फ़र्ज निभाया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहन से पूछना चाहता हूं कि आज मुख्यमंत्री को नलसुहा का दामाद बने कम से कम 30 वर्ष हो गए हैं पर आज तक कभी इस क्षेत्र की सुध नहीं ली। जहां तक हमें जानकारी है मुख्यमंत्री सुक्खू आज तक अपनी असली ससुराल नलसुहा भी मात्र दो बार ही पहुंचे हैं।

भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश और मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि देहरा और साथ लगते जसवां परागपुर से विधायक बिक्रम ठाकुर से भी जीजा साला का रिश्ता है पर आज तक इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों को प्रमुखता से लाभ देने के बजाए जयराम सरकार के दौरान मिले सभी कार्यालयों को डी नोटिफाई कर दिया। उन्होंने कहा कि आज बेटी (ध्याण) बन कर जो अपना हक़ मांग रही है उनसे यह जरूर पूछें कि उन्होंने इस क्षेत्र या अपने असली मायके की बेटी होने का फ़र्ज कब निभाया है।

होशियार सिंह ने कहा कि परिवारवाद के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के धुर विरोधी रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपने लिए एक सुरक्षित जमीन तलाश कर रहे हैं। आज अपने परिवार को स्थापित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक अपने क्षेत्र नादौन के लिए मुख्यमंत्री ने क्या किया जो आज देहरा के लिए करेंगे। प्रदेश के हर क्षेत्र की जनता के साथ साथ नादौन की जनता ने भी कांग्रेस सरकार को इस आम चुनावों मैं दुत्कार दिया हैं। देहरा की जनता बहुत होशियार है और जिस व्यक्ति ने उनके हितों के साथ कुठाराघात किया उनको कभी भी वोट के रूप में सहयोग नहीं देगी।

उन्होंने देहरा की जनता से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार कि झूठी बातों में न आए ये मात्र मित्रों की और रिश्तेदारों की सरकार हैं। जिन्होंने अपनी महत्वकांक्षाओं क़ो पूरा करने के लिए देहरा की जनता क़ो बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु देहरा कि जनता इन बेमौसमी मेंढकों क़ो अच्छी तरह पहचानती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर