मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्कूल के कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

गांधीनगर, 28 जून (हि.स.)। सुरेन्द्रनगर जिले की थानगढ़ तहसील के सुदूरवर्ती सरोड़ी गांव के श्री सरोड़ी प्राथमिक स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव-2024 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने स्कूल की स्मार्ट क्लास में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा अलग-अलग पार्ट्स को असेंबल कर बनाई गई मोटरकार, क्रेन और गणित से संबंधित क्विज बॉक्स जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट को देखा और उनके साथ संवाद कर अलग-अलग प्रयोगों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनके पसंदीदा विषयों, अक्षर ज्ञान के बारे में पूछा। साथ ही मध्याह्न भोजन की सुविधा के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने स्कूल में नवनिर्मित चार क्लासरूम वाले भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने गणित और विज्ञान जैसे विषयों में विद्यार्थियों की रुचि पैदा करने के लिए नवनिर्मित भवन में बनाए गए स्टेम लैब को भी देखा।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव

   

सम्बंधित खबर