जयपुर एयरपोर्ट पर डिजीयात्रा सुविधा का किया विस्तार

जयपुर, 28 जून (हि.स.)। डिजीयात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट ने अपने डिजीयात्रा इंफ्रास्टक्टर का महत्वपूर्ण विस्तार किया है। विस्तार से न केवल बोर्डिंग समय में काफी कमी आई है, बल्कि इस विस्तार से प्रति घंटा डीजी यात्रा प्रोसेसिंग क्षमता में भी इजाफा हुआ जो 600 से बढ़ कर अब 3600 यात्री प्रति घंटा हो गई हैं।

जयपुर एयरपोर्ट ने अपने चार डिपार्चर गेट्स पर छह समर्पित डिजी यात्रा लेन तैयार की हैं। प्रारंभ में डिजी यात्रियों के लिए केवल एक लेन थी। इसके अलावा, प्री शा में चार डिजी यात्रा सक्षम ई-गेट स्थापित किए गए हैं और सभी बोर्डिंग गेट भी अब डिजी यात्रा फेस पॉड्स और अन्य जरूरी उपकरण सुचारु रूप से चालू हैं।

शुरुआत में हमने एक समर्पित लेन के साथ डिजी यात्रा सेवाएं शुरू की थीं, लेकिन अब हमने छह लेन बनाई हैं। गेट एक पर एक लेन, गेट 2 पर दो लेन, गेट 3 पर एक लेन और गेट 5 पर दो लेन बनाई गई है। चार नई डिजी यात्रा सक्षम ई- गेट और बोर्डिंग गेट भी जगह पर हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छह समर्पित लेन के साथ प्रति घंटा डीजी यात्रा प्रोसेसिंग क्षमता में भी इजाफा हुआ जो 600 से बढ़ कर अब 3600 यात्री प्रति घंटा हो गई है। डिग्री यात्रा की पूरी प्रक्रिया से यात्रियों को बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में 4-7 मिनट का काम समय लगता हैं। इस विस्तार के बाद कुल प्रस्थान करने वाले यात्रियों में से 15 प्रतिशत से अधिक यात्री डिजी यात्रा सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। यदि कोई यात्री डिजी यात्रा सुविधा का उपयोग कर रहा है, तो वह बहुत समय बचा सकता है और बोर्डिंग गेट तक तेजी से पहुंच सकता है। जयपुर हवाई अड्डे से घरेलू मार्गों पर चलने वाली लगभग सात एयरलाइंस डिजी यात्रा सेवाओं में शामिल हो गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश मीणा/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर