उदयपुर में दो युवकों की डूबने से मौत

उदयपुर, 28 जून (हि.स.)। उदयपुर शहर में शुक्रवार को दो युवक अलग-अलग स्थानों पर डूब गए। एक युवक फतहसागर झील में तो दूसरा गंगू कुण्ड में डूबा।

पुलिस के अनुसार फतहसागर में ओवरफ्लो के पास अन्य लोगों के साथ नहा रहे युवक टेकरी-मादड़ी लिंक रोड निवासी मंथन अधिकारी (34) पुत्र देवेन्द्र अधिकारी की डूबने से मौत हो गई। उसने जैसे ही ट्यूब छोड़ा वह खुद को संभाल नहीं सका और गहराई में चला गया। इसी तरह, गंगू कुण्ड पर किनारे पर बैठकर नहा रहा आयड़ निवासी प्रहलाद (39) पुत्र नाथूलाल खटीक गहराई की तरफ फिसल गया। उसे तैरना नहीं आता था। उसे बचाया नहीं जा सका।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनीता/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर