पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 500 ग्राम अफीम के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 500 ग्राम अफीम के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तारपुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 500 ग्राम अफीम के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज,28जून (हि.स.)। ठाकुरगंज पुलिस व एसएसबी 19वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ के साथ तीन महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को एसएसबी 19वीं वाहिनी के प्रशिक्षु डीएसपी और ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अदिति सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर महिला तस्करों को पकड़ा गया है।

प्रशिक्षु डीएसपी और ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अदिति सिन्हा ने बताया कि एसएसबी 19वीं वाहिनी के इन्फॉर्मेशन विंग को सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते ठाकुरगंज में कुछ महिला नशीला पदार्थ की तस्करी करने वाली है।

एसएसबी 19वीं वाहिनी ने ठाकुरगंज पुलिस को सूचना दिया। टीम ने ई-रिक्सा से जा रहे तीन महिलाओं को रुकने को कहा। इस दौरान तीनों महिलाएं भागने लगी। भागने के क्रम में महिला सिपाही ने सभी को पकड़ा। जब जांच की गई तो पता चला कि इनके पास 500 ग्राम अफीम है। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस व एसएसबी तीनो महिला तस्कर से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेंद्र/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर