कैथल : पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

कैथल, 28 जून (हि.स. )। गांव बाता में घरेलू लड़ाई में पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गुरुवार को गांव बाता में रह रहे रोहितास का शव उसके घर में ही लहुलूहान अवस्था में मिला था। मृतक रोहतास के भाई नंत राम ने गुरुवार को उसकी पत्नी किरणमाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। हत्या के मामले की जांच करते हुए कलायत थाना के प्रबंधक इंस्पेक्टर शिव कुमार ने शुक्रवार को रोहतास की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी किरण बाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट के आदेश पर किरण बाला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/नरेश

/सुनील

   

सम्बंधित खबर