शव के साथ दुष्कर्म करने वाले हैवान आरोपित को किया पुलिस ने गिरफ्तार

अंबिकापुर/रायपुर, 28 जून (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के उड़मकेला गांव में दुष्कर्म में असफल हैवान ने महिला की पत्थर से कुचल हत्या कर दी और शव के साथ दुष्कर्म किया। महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने के बाद घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर शव को ले जाकर फेंक दिया। घटना में शामिल आरोपित रघु मांझी (45 वर्ष )को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित तीन माह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था।

सरगुजा पुलिस के अनुसार उड़मकेला गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला था। उसका सिर कुचला हुआ था। प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान थे।सीतापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतका का पति बुधवार को गांव के कुछ लोगों के साथ काम करने नजदीक के गांव गया था। बारिश होने के कारण वह घर नहीं लौटा। मृतका बुधवार देर शाम को पड़ोस के एक घर में गई थी, यहां कुछ लोग शराब पी रहे थे।महिला ने भी वहां शराब का सेवन किया। अगले दिन उसकी लाश मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही ग्राम आमापारा निवासी रघु मांझी (40वर्ष ) को हिरासत में लिया।सख्ती से हुई पूछताछ में उसने महिला की हत्या के साथ दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की स्वीकारोक्ति कर ली।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित रघु मांझी ने महिला को घर पहुंचाने की बात कही थी। महिला ने मना कर दिया। महिला जब बाथरूम के लिए बाड़ी की ओर गई तो पीछे-पीछे आरोपित रघु भी वहां पहुंच गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर सिर व चेहरे पर पत्थर से प्रहार किया। महिला जमीन पर गिर गई, थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया था। आरोपित ने महिला के शव को घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर खेत के एक गड्ढे में फेंक दिया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि आरोपित रघु मांझी शातिर बदमाश है। चोरी के आरोप पर पुलिस उसे चालान कर चुकी है। पिता नेगी मांझी की हत्या के आरोप पर भी न्यायलय के निर्देश पर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। तीन महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है। जमानत मिलने के बाद से ही वह अपने ससुराल ग्राम आमापारा में निवास कर रहा था।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर