देश का विदेशी मुद्रा भंडार 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.71 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून को समाप्त हफ्ते में 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 21 जून को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां 10.6 करोड़ डॉलर घटकर 574.13 अरब डॉलर रही। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 98.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.96 अरब डॉलर रहा। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.05 अरब डॉलर रहा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 90 लाख डॉलर घटकर 4.57 अरब डॉलर रही है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार उछलकर 7 जून, 2024 को समाप्त हफ्ते में 655.82 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच था।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश/सुनीत

   

सम्बंधित खबर