एक जुलाई को कमिश्नरेट डे परेड के कारण सुबह छह से 10 बजे तक बंद रहेंगी दिल्ली की ये सड़कें

नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। राजधानी में एक जुलाई को आयोजित दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट डे परेड को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। परेड का आयोजन न्यू पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड, किंग्सवे कैंप में किया जाएगा। परेड में वीवीआईपी के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमंत्रित लोग शामिल होंगे।

इससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। समारोह स्थल के आसपास सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक जुलाई के दिन सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कुछ सड़कों को बंद किया जाएगा और कुछ मार्गों पर यातायात को डायवर्ट भी किया जाएगा। यात्री यदि संभव हो तो इन सड़कों से बचें/बाइपास होकर निकलें और सहयोग करें। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें।

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी/प्रभात

   

सम्बंधित खबर