खूंटी में बनेगा ब्रह्म विद्या विहंगम योग का साधना केंद्र

खूंटी, 2 जुलाई (हि.स.)। ब्रह्म विद्या विहंगम योग खूंटी जिला का विशेष सत्संग कार्यक्रम का आयोजन मगलवार को किया गया। सत्संग में झारखंड प्रदेश के विहंगम योग संत समाज के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री ललित सिंह, प्रचार मंत्री अखिलेश शर्मा उपस्थित थे।

बताया गया कि स्वामीजी का आगमन 22-23 अगस्त 2024 रांची में होगा, जहां उनका भव्श् स्वागत होगा। इसमें खूंटी के लोग भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। ।खूंटी जिला कमेटी का भी विस्तार किया गया। सद्गुरु आश्रम वाराणसी से स्वीकृति पत्र के आधार पर स्वामी जी द्वारा जितेंद्र कश्यप को प्रधान संयोजक बनाया गया। बिरशु सिंह को परामर्शक, संहदन प्रधान को जिला संयोजक, भांजे नाग को सह संयोजक, पंकज कुमार जायसवाल को सह संयोजक बेरनादेत टूटी मातृशक्ति प्रभारी, नीरा हसा, मातृशक्ति सह प्रभारी अन्न प्रभारी खुदेश्वर भगत, पत्रिका प्रभारी विश्वनाथ प्रमाणिक, अनिल सोनी, गौ सेवा, प्रमुख युवा शक्ति प्रभारी सजित मिश्र, सह प्रभारी सुजीत कुमार गुप्ता को दायित्व सौंपा गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर