बैंडेल में कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी की गोलीमार कर हत्या

बैंडेल में कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी की गोलीमार कर हत्या

हुगली, 04 जुलाई (हि.स.)। हुगली जिले के बैंडेल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर बुधवार रात कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी लालबाबू ग्वाला (50) की गोलीमार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच में जुटी चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने मृतक के भतीजे आदित्य ग्वाला को हिरासत लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आदित्य न्यू काजीडांगा इलाके में लालबाबू के घर से कुछ दूरी पर रह रहता है। गोलीबारी की घटना के बाद लालबाबू के भतीजे को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि उसकी मां का दावा है कि घटना के वक्त आदित्य घर पर ही था।

लालबाबू पर बुधवार रात कार्यालय का समाप्त करने के बाद लौटते समय बैंडेल स्टेशन से घर जाते समय हमला किया गया। बदमाशों का एक समूह उन्हें नजदीक से गोली मारकर फरार हो गया। लालबाबू के सीने में बायीं ओर गोली लगी। बाद में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस स्थान पर कल लालबाबू पर गोली चलायी गयी थी, वहां पुलिस पिकेट भी लगायी गयी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर