18 माह से मुख्यमंत्री हैं लेकिन एक विकास कार्य हमीरपुर में शुरू नहीं कर पाए : जय राम ठाकुर

हमीरपुर, 4 जुलाई (हि. स.)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कठिन हालातों से गुजर रहे हैं। वह हालतों से विचलित हैं। वह भाजपा पर हमीरपुर की अनदेखी का आरोप लगा रहे है। खुद 18 माह से मुख्यमंत्री हैं लेकिन एक विकास कार्य हमीरपुर में शुरू नहीं कर पाए हैं। भाजपा के कार्याकाल में शुरू हुए सरकारी कार्यालय, अस्पतालों और कॉलेजों को बंद किया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को हमीरपुर में कहा कि भोरंज, नादौन और सुजानपुर में जलशक्ति विभाग, लोनिवि और बिजली बोर्ड के कार्यालय डिनोटिफाई किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि तीनों उपचुनावों में भाजपा जीत हासिल करेगी। प्रदेश में लगातार भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। सीपीएस की नियुक्ति के मामले में कोर्ट से जल्द फैसला आने वाला है। यह उपचुनाव लोक सभा चुनाव के साथ हो सकते हैं लेकिन चुनावों को सरकारी तंत्र से प्रभावित करने के लिए बाद में चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनावों में करोड़ों रूपये के खर्च के लिए कांग्रेस सरकार ओर सीएम सुक्खू जिम्मेवार है।

वहीं चार सीट पर उपचुनावों में हार के सवाल पर जय राम ने कहा कि इस पर मंथन किया जाएगा। नादौन में आयकर विभाग की छापेमारी के सवाल पर उन्होंने अनविज्ञता जाहिर किया है।

उपचुनावों के बाद सरकार बनाने के दावे के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने भी कहा था कि सरकार बनाएंगे लेकिन कांग्रेस में प्रदेश में कांग्रेस में सियासी भूचाल थमा नहीं है। अभी भी कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोरों पर है। लोस चुनावों में प्रदेश कांग्रेस की बुरी हार के लिए कांग्रेस की कमेटी रिपोर्ट लेने के लिए हिमाचल आ रही है।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई का जोर विधायकों को दिखाया गया इसके लिए वह लोगों के स्वाभिमान के लिए चुनाव में हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/विशाल/सुनील

   

सम्बंधित खबर