एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में नुमाइश की अनुमति नहीं देने की मांग

हल्द्वानी, 04 जुलाई (हि.स.)। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को एक पत्र लिखकर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में नुमाइश की अनुमति नहीं देने की मांग की है।

हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि एमबी इंटर कॉलेज के मैदान के पास शिक्षण संस्थान एवं हॉस्पिटल हैं। यहां पर जाम की स्थिति रहती है। मैदान में बच्चे खेलते हैं। वहां पर विकाश प्रदर्शनी के नाम पर नुमाइश लगाया जाना ठीक नहीं है। नुमाइश में बड़े-बड़े झूले, मौत का कुआं जैसे कार्य होते हैं। नियमों का खुला उलंघन होता है। स्कूल के मैदान में नुमाइश लगाया जाना उचित नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर