कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

रायपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज शुक्रवार को अपने निवास पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। कलेक्टर ने निवास पर आम और कटहल के पौधे लगाए। पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है। कलेक्टर ने पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर के साथ उनकी पत्नी सुनीता सिंह, माता, मौसी ने वृक्षारोपण किया ।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

   

सम्बंधित खबर