बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए जम्मू से 4,889 श्रद्धालु कश्मीर रवाना

जम्मू, 14 जुलाई (हि.स.)। अमरनाथ यात्रियों का एक नया जत्‍था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। 4,889 श्रद्धालुओं का यह ग्रुप जम्मू से कश्मीर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए निकला है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के करीब तीन बजे 187 वाहनों के काफिले में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। 500 ​​महिलाओं और 11 बच्चों सहित 2,993 तीर्थयात्री अपनी यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को अपनाएंगे। 1,896 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / सुनीत निगम

   

सम्बंधित खबर