मेघालय के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री माेदी से की मुलाकात

नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड काेंगकल संगमा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।प्रधानमंत्री कार्यालय ने साेमवार काे यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि काेनराड कोंगकल संगमा ने 7 मार्च 2023 काे दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के पुत्र हैं। मेघालय की आठवीं विधानसभा में वे विपक्ष के नेता थे, जहां वे पश्चिम गारो हिल्स जिले के सेलसेल्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 2008 में वे मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री भी बने थे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / बिरंचि सिंह / रामानुज

   

सम्बंधित खबर