कोहरा छंटने से पहले पिकनिक वाहनों के चलने पर रोक

गुवाहाटी (असम), 03 जनवरी (हि.स.)। असम सरकार ने पिकनिक मनाने वालों के लिए एक नियम जारी किया है। गोलाघाट जिले में हुई इस घातक दुर्घटना के कुछ घंटों बाद राज्य सरकार ने सभी पिकनिक जाने वालों के लिए एक एसओपी जारी की। एसओपी के अनुसार पिकनिक के उद्देश्य से यात्रियों को ले जाने वाली बसें सुबह कोहरा छंटने के बाद ही संचालित हो सकती है और शाम को कोहरा शुरू से पहले घर पहुंचनी चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए आज मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि लोगों को इतनी सुबह पिकनिक के लिए यात्रा शुरू नहीं करनी चाहिए। आज राज्य पुलिस ने एक एसओपी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि बसें सुबह कोहरा साफ होने के बाद ही संचालित हो सकती हैं और शाम को कोहरा शुरू होने से पहले वापस आना चाहिए।

मुख्यमंत्री नेजोर देकर कहा कि कोहरे के कारण सुबह 4:30 बजे कुछ भी नहीं दिखता है, इसलिए लोगों को पिकनिक के लिए इतनी जल्दी यात्रा शुरू करने से बचना चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इस भयावह बस दुर्घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर