ठंड में बारिश से फसलों को होगा फायदा: कृषि वैज्ञानिक डॉ खलील खान

कानपुर,04 जनवरी (हि.स.)। ठंड में बारिश रबी फसलों को फायदा होगा,इसके साथ ही जिन फसलों में फूल आ गए हैं या जलजमाव हो चुका है उनके लिए यह वरदान साबित होगी। यह जानकारी गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर कृषि वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने दी।

उन्होंने बताया कि जिन फसलों को पानी की आवश्यकता थी उनको पानी तथा जिन फसलों में रोग लगने की संभावना थी वह कम हो गई है। डॉक्टर खान ने बताया कि जो वर्षा हुई है उसमें फसलों को नुकसान न के बराबर है। जिन फसलों में फूल आ गए हैं या जमाव हो चुका है उनके लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। क्योंकि फसलों के विकास में वृद्धि होगी। अगर वर्षा ज्यादा होती है तो फसलों में नुकसान की संभावना है।

डॉक्टर खान ने बताया कि जनपद में रबी फसलों में प्रमुखता गेहूं,चना, सरसों, आलू, मसूर, टमाटर आदि फसल होती हैं उन्होंने किसानों भाइयों से अपील की है कि वह अधिक वर्षा की स्थिति में खेत में जल निकास की व्यवस्था अवश्य करें।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर