रायपुर : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई चुनाव समिति, दीपक बैज होंगे अध्यक्ष

रायपुर, 7 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरला, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे प्रदेशों के लिए प्रदेश इलेक्शन कमेटी बनाई है। इस कमेटी में स्थानीय नेताओं को जगह मिली है।

छत्तीसगढ़ के लिए बनाई गई कमेटी में भूपेश बघेल, सिंहदेव जैसे 18 नेताओं को शामिल किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष दीपक बैज होंगे। इसे लेकर कांग्रेस के अकबर रोड नई दिल्ली स्थित कार्यालय से जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर