सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की गृह समिति का गठन

जयपुर, 8 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा में गृह समिति का गठन कर सभापति सहित चौदह सदस्यों का मनोनयन किया है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के नियम 249 के अन्तर्गत गठित गृह समिति में विधायक पुष्पेन्द्र सिंह को सभापति मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष देवनानी ने समिति में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड, श्रीचन्द कृपलानी, केसाराम चौधरी, फूल सिंह मीणा, संदीप शर्मा, शोभा चौहान, जितेन्द्र कुमार गोठवाल, महेन्द्र जीत सिंह मालविया, अनिल कुमार शर्मा, बृजेन्द्र सिंह ओला, टीकाराम जूली, राजकुमार रोत और चन्द्रभान सिंह चौहान को सदस्य मनोनीत किया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा इस आशय का बुलेटिन जारी किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर