केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही विकसित भारत संकल्प यात्रा: देवड़ा

- उप मुख्यमंत्री देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पहेड़ा शामिल हुए

भोपाल, 8 जनवरी (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम पहेड़ा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान दोनों गांव में आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाए गए। शिविर का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ किया। उसके पश्चात शिविर में स्कूल के नन्ही-नहीं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। इस यात्रा से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, ऐसे व्यक्ति लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर रहे हैं और उनके आवेदनों का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। हर कमजोर व्यक्ति का ध्यान सरकार रखती है। उसकी हर संभव सरकार मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश का विचार किया है, हर परिवार को शुद्ध पानी मिले, जिससे बीमारियों का प्रकोप कम होता है, इसके लिए जल जीवन मिशन बनाया गया। हर गांव में विकास हो रहा है। घर-घर में नल से पानी मिलेगा। बीमार होने पर इलाज के लिए अस्पताल बनाए गए। आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। जिससे बीमार व्यक्ति कहीं पर भी अपना फ्री में इलाज करवा सकता है। हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए शपथ दिलाई गई।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर