सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सभी मंत्रियों के ओएसडी के नामों की सूची

रायपुर, 9 जनवरी (हि.स.)।रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने मंत्रियों के निज सचिव, निज सहायक और एसडीओपी की नियुक्ति की है। मनोज शुक्ला को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सचिव और संतोष यदु को निज सहायक, टीआर साहू को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए गए हैं।

वहीं संजय मरकाम को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए गए हैं।मंगलवार को जारी सूची के अनुसार ‘श्रीमती लक्ष्मी भारती तिवारी’ को लखनलाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम की निजी स्थापना में पदस्थ किया गया है।

वहीं रमेश कुमार सिंह को श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा के निजी स्थापना में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ किया गया है। वहीं आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है। संजय कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

प्रकाश चंद्र कोरी, संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है।

टी आर साहू को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी के तौर पर पदस्थ किया गया है। संतोष कुमार यादव को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सहायक के तौर पर पदस्थ किया गया है।

इनके अलावा सौरभ श्रीवास्तव को मंत्री दयाल दास बघेल की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर