पुलिस ने एक वाहन से चार गायों को किया बरामद

धुबड़ी (असम), 10 जनवरी (हि.स.)। जिले के गोलकगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी में लिप्त एक वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने इस वाहन से चार गायों को भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गोलकगंज थाना प्रभारी देवजीत कलिता के नेतृत्व में पुलिस गोलकगंज के नंदिनीपार में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर विभिन्न स्थानों पर डेरा डाले थी। इस दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक गाड़ी तेज रफ्तार से गौरीपुर की ओर जा रही थी। पुलिस ने पीछा कर बरुणडांगा में उस गाड़ी को रोक लिया, लेकिन घने कोहरे का लाभ उठाकर वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन से चार गायों को बरामद किया। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/अरविंद/सुनील /सुनील

   

सम्बंधित खबर