नसरीन शेख के अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जाने पर विधायक ने दी बधाई

अररिया फोटो:नसरीन शेख के सतह विधायकअररिया फोटो:नसरीन शेख के सतह विधायकअररिया फोटो:नसरीन शेख के सतह विधायक

अररिया, 11जनवरी (हि.स.)। फारबिसगंज के जोगबनी नगर परिषद की बेटी नसरीन शेख को वर्ष -2023 के लिए खो-खो खेल के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।नसरीन शेख के अर्जुन पुरस्कार का सम्मान मिलने पर गुरुवार को विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां की बेटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथ सम्मानित किया गया जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा जोगबनी में लगातार के उनके परिजनों को हर संभव सहायता देते रहें हैं और इस बेटी के कारण इलाके का नाम राष्ट्रीय पटल पर आया है।

विधायक ने नसरीन शेख को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी, मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया विपिन मेहता, प्रेम केसरी, बलराम केसरी आदि ने भी नसरीन शेख को बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर