बंगाल में तीन डिग्री गिरा तापमान, ठंड बढ़ी

कोलकाता, 12 जनवरी (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में 24 घंटे के अंदर तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य है। एक दिन पहले यह 17.6 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान भी 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिसकी वजह से मकर संक्रांति के पहले एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि पहले से ही ठंड अधिक पड़ रही है। बहरहाल अगले हफ्ते से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी और ठंड खत्म होगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर