मंदसौर: ट्रक के पीछे घुसी कार, डॉक्टर की मौत, एक की हालत गंभीर

मंदसौर, 12 जनवरी (हि.स.)। नगर में एक कार, ट्रक के पीछे जा घुसी। ट्रक ड्राइवर करीब 100 मीटर तक कार को घसीटता ले गया। कार सवार हरियाणा के डॉक्टर की मौके पर मौत हो गई। राजस्थान का रहने वाला उनका साथी डॉक्टर गंभीर घायल है। हादसा दालौद में फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे हुआ।

दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया, दलौदा चैपाटी की पुरानी चैकी के सामने हाईवे पर एक ट्रक ने स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाया। पीछे से आ रही कार उसमें जा घुस गई। कार फंस गई। ट्रक ड्राइवर कार को घसीटता ले जा रहा था। राहगीरों ने ट्रक रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में हरियाणा में अम्बाला के रहने वाले डॉ. रितेश जाट की मौत हो गई। राजस्थान में उदयपुर के रहने वाले डॉ. कृष्णा दयाराम जाट (32) गंभीर घायल हैं। दोनों उज्जैन से उदयपुर जा रहे थे। दोनों उदयपुर में ही रहते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया

   

सम्बंधित खबर