मंदसौरः सोमवार को भी मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व

मंदसौर, 14 जनवरी (हि.स.)। जिले में रविवार को लोगों ने धूमधाम के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा। रविवार को मैदान पर पारम्परिक खेल गिल्ली डंडे और पतंगबाजी का खूब दौर चला। मैदानों में युवाओं की टोलिया ने गिल्ली डंडे का खेल कहे वही पतंगों के पेंच भी खूब लड़े।

मंदसौर पुलिस लाइन में पुलिस परिवार और पत्रकारों ने सामूहिक रूप के संक्रांति मनाई पुलिस लाइन में एसपी अनुराग सुजानिया, एएसपी गौतम सोलंकी थाना प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों ने पतंग उड़ाई और गिल्ली डंडे खेले।

रविवार सुबह अष्टमुखी भगवान पशुपति नाथ महादेव का पतंग से आकर्षक श्रृंगार किया गया। वही बाब भोलेनाथ को तिल से बने लड्डूओं का भोग भी लगाया गया।

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सनातन पंचांग के मुताबिक, सूर्य नारायण 15 जनवरी को रात में करीब 2.43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 15 को संक्राति पर्व मनाया जाएगा। संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करने, दान पुण्य करने का खास महत्व है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया/मुकेश

   

सम्बंधित खबर