हिसार: देशवासियों में हर दिन बढ़ रहा नमो ऐप के प्रति लगाव : आशा खेदड़

नमो ऐप की जानकारी देने के लिए जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन

हिसार, 15 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया ऐप नमो ऐप की जानकारी देने के लिए भाजपा कार्यालय में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। कार्यशाला में नमो ऐप के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के बारे में पूरी जानकारी दी गई।

कार्यशाला को संबोधित करते जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि देश के लोगों में नमो ऐप के प्रति आकर्षण व लगाव हर दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन नए लोग इस ऐप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़ें व अधिक से अधिक विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर बनने पर कार्य करें।

जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला के पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं महामंत्री, नमो ऐप के संयोजक, सह संयोजक एवं महामंत्री, विभाग प्रमुख, जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

   

सम्बंधित खबर