केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चलाया राम मंदिर में स्वच्छता अभियान

हल्द्वानी, 16 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रामलीला मैदान के पास राम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर स्वच्छता अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चलाए जा रहे इस स्वच्छता अभियान के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी इस अभियान में शामिल हुए।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भी राम मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर इस अभियान में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने से इस समय पूरे देश में भक्तिमय माहौल है और लोग 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उस दिन सभी लोग दीये जलाकर और आतिशबाजी कर दिवाली मनाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर