दूर देश जाकर भी भारतीय सभ्यता को रख रहे जीवित, युगांडा में जेडीएयू ने मनाया लोहडी का पवित्र पर्व

जम्मू डोगरा एसोसिएशन, युगांडा ( जेडीएयू) ने मिसाल पेश की। 13 जनवरी की पूर्व संध्या पर जम्मू डोगरा एसोसिएशन,यूगांडा ने लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उच्चायुक्त उपेन्द्र सिंह रावत उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में इंडियन एसोसिएशन, युगांडा के अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य भारतीय क्षेत्रीय संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत के विभिन्न क्षेत्रों से 180 से अधिक मेहमानों की कुल सभा लोहड़ी उत्सव में शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अलाव से हुई और उसके बाद सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं। अतिथियों ने डोगरी गीतों का लुत्फ उठाया और डोगरी व पंजाबी गीतों एवं ढोल पर नृत्य किया। डोगरी व्यंजनों पर नाश्ता और रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई थी। यहाँ कहा गया कि आप एक भारतीय को भारत से बाहर ले जा सकते हैं, लेकिन आप एक भारतीय के दिल से भारत को कभी बाहर नहीं ले जा सकते।

   

सम्बंधित खबर