विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची सलमेरी पंचायत में हुआ जोरदार स्वागत।

साम्बा स्टेट समाचार
 
साम्बा जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लोगों को मौके पर लाभ देने के उद्देश्य के लिए पिछले कुछ समय से जिला सांबा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से हर गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चल रही एलईडी वैन जिले के हर विकास खंड पंचयात में पहुंचकर लोगों को जागरुक करने में जुटी हुई है। इस क्रम में बुधवार को जिले के ब्लॉक विजयपुर की पंचायत सलमेरी में एलईडी वैन पहुंची। यहां पर एलईडी वैन के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को प्रदान की गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चंदर प्रकाश गंगा,जय राम शर्मा,एडवोकेट जतिंदर शर्मा,पूर्व सरपंच इत्ती शर्मा,अत्रेश दत्ता के अलावा स्थानीय लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं इस मौके पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने विचार सांझा करते हुए उन्होंने योजनाओं के हुए लाभ की जानकारी दी।वहीं इस मौके पर पूर्व मंत्री चंदर प्रकाश गंगा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य जम्मू कश्मीर के हर गरीब व आम जन को केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरुक करना है। जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है उनके दुआरा पर पहुंच कर उन्हें लाभ देना है।

   

सम्बंधित खबर