असम की 39 लाख महिलाओं को 39 हजार करोड़ रुपये वितरित करेगी सरकार

- असम सरकार ने महिलाओं के बीच वितरित किये उद्यमिता योजना के प्रपत्र

शिवसागर (असम), 18 जनवरी (हि.स.)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश करने वाले दिन आज असम सरकार ने राज्य की महिलाओं के बीच उद्यमिता योजना का प्रपत्र वितरित किया है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रत्येक को 10 हजार रुपये मिलेंगे।

असम के मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव से पहले असम में नई योजनाओं की घोषणा की है। असम सरकार राज्य में 39 लाख महिलाओं के लिए लगभग 4 हजार करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान करेगी। इस विशेष योजना का उद्देश्य 'मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना' के तहत महिलाओं को अधिक आत्मनिर्भर बनाना है। असम सरकार राज्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 39 लाख महिलाओं में से प्रत्येक को कुल 39 हजार करोड़ रुपये प्रदान करेगी।

इनमें से 7 लाख महिलाएं पहले से ही सालाना लाखों रुपये कमा रही हैं। इन्हें राज्य सरकार ने 'लखपति बाइदेव' (लखपति बहन) नाम दिया है। स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की मदद के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इसके लिए तीन चरणों में शर्तें बनाई गई हैं।

आज ऊपरी असम के 5 जिलों की हर पंचायत में एसएचजी की महिलाओं को प्रपत्र जारी किए गए हैं। आज कुल 5 लाख 33 हजार महिलाओं को आवेदन प्राप्त होंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी सभी को 18 से 25 जनवरी के बीच प्रपत्र मिल जाएगा। रंगपुर पंचायत के अंतर्गत 2081 महिलाओं को प्रपत्र दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनीत

   

सम्बंधित खबर