भाजपा में गए नीतिश तो उनका होगा राजनीतिक पतन - गोपाल मंडल

भागलपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। अपने बड़बोलापन के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने के बयान पर उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार मर जायेंगे मिट जाएंगे लेकिन अब भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। अगर नीतीश कुमार भाजपा के साथ चले गए तो उनका राजनीतिक पतन हो जाएगा।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को लेकर कहा कि जीतनराम मांझी बूढ़ा और सठिया गए हैं। नीतिश कुमार ने उनको मुख्यमंत्री बनाकर गलती किया। नीतिश कुमार पाला बदलने वाले नहीं है। अगर वो जाएंगे तो उनका वजूद खत्म हो जाएगा। उधर भागलपुर आईएनडीआईए एलाइंस के नेताओं द्वारा भगवान और हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर गोपाल मण्डल ने कहा कि इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। राम सबके हैं। राम जी नहीं थे तो किताब और रामायण सब कैसे लिखा गया। उनका इतिहास है। राम जी मनुष्य थे वो कुछ अच्छा काम किये जिससे भगवान कहलाये। श्री कृष्ण क्या करते थे कि गोपियाँ सब नहा रही होती थी तो उनका साड़ी लेकर भाग जाते थे। वो नटखट थे। उन्होंने कंश का बध किया। इसलिए वह भी भगवान कहलाये। मान लीजिए हम भी अच्छा काम करते है। लोगों का सुनते हैं। उनका काम करते हैं। राम सबके भगवान हैं। भाजपा वाला लॉलीपॉप दिखाना चाहता है कि मैंने यह किया। यह तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश था। इसके बाद संतों ने चंदा कर मन्दिर बनवाया। प्रधानमंत्री थोड़े मन्दिर बनवा दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

   

सम्बंधित खबर