'सबके राम' निकली भव्य शोभायात्रा, डमरू दल बना आकर्षण

' सबके राम 'भव्य शोभायात्रा फोटो बच्चा गुप्ता

-सामाजिक सद्भाव काशी विभाग की पहल

वाराणसी, 18 जनवरी (हि.स.)। सामाजिक सद्भाव काशी विभाग की पहल पर गुरुवार को 'सबके राम' का संदेश देती भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ निर्मला पाण्डेय और काशी विभाग के सह संयोजक राजेंद्र प्रताप पाण्डेय ने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी बने पात्रों का माल्यार्पण के साथ आरती उतार किया।

लंका स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा के पास से निकली शोभायात्रा श्री संकटमोचन मोचन तिराहा, दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर, तुलसी मानस मन्दिर, मां दुर्गा मन्दिर, मणि मन्दिर धर्म संघ, मुड़कट्टा बाबा होते हुए स्वामी विवेकानंद तिराहा भेलूपुर तक गई। शोभायात्रा में शामिल डमरू दल लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहा।

शोभायात्रा में शामिल राजेंद्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि प्रभु राम सभी के हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन आम जन से भजन कीर्तन के साथ दीपोत्सव मनाने की अपील भी किया गया। शोभायात्रा का संयोजन विजय मिश्र ने किया। शोभा यात्रा में समाजसेवी भारती मिश्रा, अंजू सिंह, पंकज सिंह, ऋषि पाण्डेय आदि भी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/आकाश

   

सम्बंधित खबर