भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल राजस्थान प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बने महेन्द्र

जयपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) नेशनल कमेटी नई दिल्ली ने राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की है और महेन्द्र शर्मा को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल राजस्थान प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कालूराम भार्गव ने बताया कि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करती हैं और मजदूरों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत है।

इसी तहत दो नेशनल एक्जिक्यूट मेंबर प्रताप सिंह राठौड़ व जेठू सिंह राजपुरोहित तथा राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें तीन कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा जयपुर, योगेंद्र सिंह नाथद्वारा, अमित पंचारिया,को बनाया गया।

साथ ही सात उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) बनाए गए। जिसमें रामानुज शर्मा, मुकेश सिंह राजपुरोहित, प्रकाश जोशी, अभिमन्यु सिंह, याद राव राणा, देवाराम सुथार, ओमप्रकाश नायक, जनरल सेक्रेटरी तीन राजेंद्र भंडारी, अजय सिंह, पुखराज सुथार, सेक्रेटरी नवरत्न पुरोहित, ,ज्वाइंट सेक्रेटरी हंसराज शर्मा, सुरेश शर्मा, नरेंद्र गुर्जर और एक्जीक्यूट मेंबर 36 बनाए गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर