रायगढ़ : 22 को राम के जयघोष से गूंजेगा रायगढ़

रायगढ़ 21 जनवरी (हि.स.) । अयोध्या में मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रायगढ़ शहर में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है, जिसका मुख्य आकर्षण गांधी गंज में स्थित राम मंदिर होगा। यहां अयोध्या की तरह ही मंदिर को सजाया जा रहा है और सैकड़ों रामभक्त भजन कीर्तन कर प्राण प्रतिष्ठा के यज्ञ में अपनी समिधा देगे।साथ ही अयोध्या में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व्दारा किए जाने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का रायगढ़ के सुभाष चौक पर सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसके लिए चौक पर विशाल एलिडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, ताकि हजारों लोग इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रत्यक्ष साक्षी बन सके। निगम व्दारा शहर के गांधी गंज पर स्थित राम मंदिर एवं तालाबों की व्यापक साफ सफाई की जा रही है। हजारों की संख्या में पूरे शहर के चौक चौराहों में दीप प्रज्वलित कर रायगढ़ को पूरी तरह राम मय बनाया जाएगा।

नगर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने रविवार को बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और निगम पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के मंदिरों में कई आयोजन किए जायेगे। गांधी गंज का राम मंदिर इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बनेगा जहां श्रमदान कर साफ-सफाई की जायेगी और हजारों दीप जला कर कार्यक्रम को भव्य बनाया जायेगा। मंदिर में दिन भर विभिन्न भजन मंडलियों व्दारा कीर्तन व भजनों के सुमधुर गायन के साथ भगवान राम की पूजा अर्चना एवं आरती की जाएगी। इसके अलावा जय सिंह तलाब और गणेश तलाब के अलावा शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भी दीप जलाए जाएंगे। प्रशासन के निर्देश पर निगम इसके लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है ।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर