जगदलपुर : अनिमेष नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति के सदस्य बने

जगदलपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। भारत सरकार के केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा भाजयुमो नगर मंडल मंत्री अनिमेष सिंह चौहान को नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा,युवा कार्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अन्तर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित करने पर अनिमेष सिंह चौहान ने भारत सरकार और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को आभार ज्ञापित किया है ।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर