प्राण प्रतिष्ठा को लेकर औरैया में दिखा भक्ति मय माहौल

औरैया, 22 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में मंदिर मैं प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विश्व में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। इसी के तहत जनपद में भी सभी राम मय नजर आ रहे हैं। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में स्थित मंदिर में युवाओं द्वारा संगीत मयी अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया जा रहा है।

प्रसिद्ध देवस्थानों सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर अखंड रामायण पाठ एवं सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कुछ मंदिरों पर अखंड ज्योत भी जलाई गई थी।

इस संबंध में मंदिर की व्यवस्था देख रहे भाजपा नेता महेंद्र सिंह तोमर ने बताया 500 वर्षों के बाद देश में इतनी खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। जिसमें पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि शहर में सभी मंदिरों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं के लिए गौरव की बात है कि अयोध्या में पांच शतकों के बाद रामलला अपने मंदिर में स्थापित हो रहे हैं। इसके अलावा शहर में महिला एवं पुरुषों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अखंड ज्योत भी जलाई जा रही थी। यह शोभायात्रा शहर के सदर बाजार स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करती हुई वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील /मोहित

   

सम्बंधित खबर