शिवरीनारायण को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे : ओपी चौधरी

रायगढ़, 22 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के वित्त एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि, जल्द ही भगवान श्री राम के ननिहाल शिवरीनारायण को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे। राम वन गमन पथ के नाम पर हुए भ्रष्टाचार पर वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने कहा कि, राम वन पथ गमन को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुए हैं। भगवान श्री राम की मूर्तियों व गमन पथ बनाने के नाम पर कई भ्रष्टाचार हुए। हम भ्रष्टाचार से मुक्त करते हुए एक अच्छे प्रशासन के जरिये छत्तीसगढ़ में विकास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर