रतलाम: आबकारी विभाग ने 192 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया

रतलाम, 23 जनवरी (हि.स.)। जिले के आबकारी विभाग द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में 192 करोड़ 67 लाख 86 हजार रुपए राजस्व अर्जित किया गया है।

सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रह, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत विगत 1 अप्रैल से 31 दिसंबर तक की अवधि में 2410 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान 1983 बल्क लीटर देसी मदिरा, 581.78 लीटर विदेशी मदिरा, 5385 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 77148 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है। जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध विभाग का अभियान सतत जारी है। यह भी बताया गया है कि वित्तीय वर्ष में 12 राज्य सात वाहनों की नीलामी की जाकर विभाग ने 243172 रुपए का राजस्व प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

   

सम्बंधित खबर