खानाकुल में शुरू हुआ चलचित्र उत्सव

खानाकुल में शुरू हुआ चलचित्र उत्सव

हुगली, 24 जनवरी (हि.स.)। हुगली जिले के खानाकुल में बुधवार से तीन दिवसीय चलचित्र उत्सव की शुरुआत हो गई। चलचित्र उत्सव के उद्घाटन समारोह में आरामबाग के एसडीओ सुप्रभात चक्रवर्ती सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम देवनाथ, खानाकुल थाना प्रभारी रसेल परवेज खान, आरामबाग महिला थाना की प्रभारी सुष्मिता दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस चलचित्र उत्सव में आई एम कलाम, चार्ली चैपलिन का मॉर्डन टाइम्स सहित कई चलचित्र रहेंगे। उल्लेखनीय है कि खानाकुल में पहली बार थ्रीडी शो दिखाया जा रहा है। गुरुवार को इस उत्सव में चंद्रयान-3 पर आधारित थ्रीडी शो दिखाया जाएगा। चलचित्र उत्सव को लेकर खानाकुल के लोगों में काफी उत्साह है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर