शातिर गैंडा शिकारी गिरफ्तार, गैंडा की सींग बरामद

हथियार समेत अवैध  गैंडे  शिकारी गिरफ्तारहथियार समेत अवैध  गैंडे  शिकारी गिरफ्तारहथियार समेत अवैध  गैंडे  शिकारी गिरफ्तारहथियार समेत अवैध  गैंडे  शिकारी गिरफ्तारहथियार समेत अवैध  गैंडे  शिकारी गिरफ्तार

गोलाघाट (असम), 27 जनवरी (हि.स.)। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में मारे गए इस वर्ष के पहले गैंडे की सींग को गोलाघाट जिलांतर्गत बोकाखात के महुरामुख से बरामद कर लिया गया है। गैंडे की हत्या में शामिल शातिर शिकारी जागो पेगू को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि गत 22 जनवरी को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अगरातली वन रेंज में मकलुंग वन शिविर के पास शिकारियों ने इस वर्ष में पहले गैंडे की हत्या करने के बाद से लापता हो गया था।

घटना के बाद पुलिस और वन विभाग ने अपनी जांच जारी रखी। सूत्रों ने आज बताया है कि पुलिस के विशेष सूत्रों के आधार पर बोकाखात के दिसै ग्राम पंचायत के बरबाली गांव निवासी एक तस्कर जागो पेगू (35) को बीती रात छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। शिकारी जागो पेगू ने मारे गए गैंडे की सींग को अपने घर के पिछले हिस्से में जमीन के नीचे छुपा रखा था। पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने अभियान चलाया और गैंडे की सींग के साथ ही अन्य सामग्री बरामद करने में कामयाबी हासिल की।

साथ ही गैंडे को मारने में इस्तेमाल किए गए एक एके-47 रायफल, मैगजीन, 13 राउंड सक्रिय गोलियों के साथ-साथ गैंडे को मारने में इस्तेमाल किए गए कई उपकरण भी बरामद किए गये। इसे तब जब्त किया गया जब इसे कमारगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आफला गांव नंबर-1 में हरेन कामान के घर में छिपाया गया था। गोलाघाट के एसपी राजेन सिंह और वन विभाग के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बीती रात को अभियान चलाया गया था।

वर्तमान में, बोकाखात पुलिस गैंडे के अवैध शिकार की जांच कर रही है और गैंडे के अवैध शिकार में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार /अरविंद

   

सम्बंधित खबर