हाथी के हमले में महिला घायल

सिलीगुड़ी, 27 जनवरी (हि.स.)। बागडोगरा में शनिवार शाम हाथी के हमले में एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला जंगल के किनारे बैठी थी। तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को बागडोगरा ग्रामीण अस्पताल ले गए। बाद में घायल महिला को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया।

घोषपुकुर रेंज के रेंजर सोनम भूटिया ने कहा कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। फ़िलहाल वह स्वस्थ्य है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर