सपा महिला सभा ने संविधान बचाओ और पीडीए महापंचायत का आयोजन किया

लखनऊ, 27 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी द्वारा प्रयागराज के कस्बा जलालपुर अन्तर्गत संविधान बचाओ, पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया।

इसके पूर्व उन्होंने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए पीडीए पंचायत कर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिये गये संविधान को बचाने के विषय पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पुष्पराज सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक सदस्य, मैनेजर जयसिंह यादव, प्रधानाचार्य नीलम यादव प्रदेश समाजवादी पार्टी महिला सभा, अंजू वर्मा, सरोज कुमार, राहुल मिश्रा, जमुना यादव, पुष्पा यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/विद्याकांत

   

सम्बंधित खबर