भाजपा महिला मोर्चा समाज में पैठ बनाने में जुटी, चार को सम्मेलन

वाराणसी,02 फरवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई प्रबुद्ध महिलाओं के सहारे समाज में पैठ बनाने के अभियान में जुट गई है। अभियान के तहत 04 फरवरी को प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पार्टी के सिगरा गुलाबबाग स्थित कार्यालय में बैठक भी हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण देने के बारे में बताया। उन्होंने भाजपा के वोट प्रतिशत में 10 फीसदी का इजाफा कैसे किया जाए, इसके टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं नमो ऐप, सरल अप और सोशल मीडिया चलाना जानती हैं वह बहनें स्मार्ट महिला हैं।

बैठक में क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने आगामी 4 फरवरी को महिला कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का दायित्व पदाधिकारियों को सौंपा।कार्यक्रम का संयोजक महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित को बनाया गया है। प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, सुनीता सिंह, प्रियंका दुबे, विनीता सिंह, आरती पाठक, प्रीति पुरोहित, मीरा गुप्ता, साधना पांडेय, मंजू सिंह, प्रज्ञा पांडेय, नेहा कक्कड़ आदि शामिल रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/मोहित

   

सम्बंधित खबर