भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आरिफ बेग को श्रद्धांजलि दी

जम्मू, 2 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जम्मू कश्मीर ने शुक्रवार को त्रिकुटा नगर, जम्मू में भाजपा मुख्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संस्थापक आरिफ बेग को उनके 87वें जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आरिफ बेग का जन्म 2 फरवरी 1935 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने कहा कि वह भाजपा जिसे पहले जनसंघ कहा जाता था, के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संस्थापक थे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया सचिव सरताज सिंह ने आरिफ बेग के जीवन के बारे में बताया। डॉ. सुरजीत मुख्य प्रवक्ता और संजीव बाली सहप्रभारी ने भी आरिफ बेग के बारे में बात की।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर