भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के नए सदस्यों की नियुक्ति

रायपुर, 2 फ़रवरी (हि.स.)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश कार्यसमिति के नए सदस्यों की नियुक्ति की है। संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, जगदीश रोहरा और भरत लाल वर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। जबकि वहीं विकास महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजा पाण्डेय को सरगुजा, अनुराग सिंहदेव को बिलासपुर, रजनीश सिंह को बस्तर प्रभारी बनाया गया है।वहीं ब्रजेश बिचपुरिया, कृष्णकांत पवार, राशि पवार, प्रभा दुबे, संजू नारायण, गुरु बालदास राजीव पाण्डेय, आरपीएस त्यागी, डॉ. राधेश्याम बारले, एसडी बड़गैयाँ, ओमप्रकाश देवांगन और राहुल टिकरिहा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर