विकसित भारत एम्बेसडर मंथली चैलेंज में भी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता पूरे देश में टॉप-5 में शामिल

-वीकली चैलेंज में भी पूरे देश में हासिल किया था पांचवा स्थान

प्रयागराज, 03 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नमो ऐप पर चलाए जा रहे 100 दिन विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज में पूरे देश में टॉप 5 में अपना स्थान बनाया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीट करके पूरे देश के विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज के मासिक श्रेणी जनवरी माह का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने पांचवां स्थान हासिल किया।

मीडिया प्रभारी बालाजी केसरवानी ने बताया कि 02 जनवरी, 2024 को इससे पहले साप्ताहिक विकसित भारत 100 दिन वीकली चैलेंज में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने देश मे 5वां स्थान प्राप्त किया था। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए अभिलाषा गुप्ता नन्दी लगातार संगठन के कार्यों में पूरी तन्मयता के साथ जुटी हुई हैं। यही कारण है कि नमो ऐप पर चलाए जा रहे 100 दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज के वीकली सप्ताह में पूरे देश में पांचवा स्थान हासिल करने के बाद अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अब विकसित भारत एंबेसडर मंथली चैलेंज में भी पूरे देश में पांचवा स्थान हासिल किया है।

अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका लाभ हर वर्ग, हर जाति और हर आर्थिक वर्ग के व्यक्ति को हुआ है। यही कारण है कि लोग स्वतः आगे आकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ही नमो ऐप से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो एक लाभार्थी वर्ग उभरा है, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, उससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है।

अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि जनता के उत्साह और विश्वास को देखते हुए हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हम और वृहद स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री की जो लोकप्रियता, जनप्रियता है और उनकी योजनाओं का जो लाभार्थी वर्ग है, वह नमो ऐप अभियान से तेजी के साथ जुड़ रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

   

सम्बंधित खबर