देवभूमि ने देवियों के अधिकारों को किया सुरक्षित : रेखा आर्या

देहरादून, 06 फरवरी (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज का दिन उत्तराखंड के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पुरुष और महिला नागरिकों को बराबर श्रेणी में रखा गया है। दोनों के अधिकार एक समान रखे गए हैं। साथ ही कुछ ऐसे अधिकार जिनके तहत महिलाओं के अधिकारों का हनन होता था वह भी सुरक्षित होंगे।

मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों को बताया कि आज भी हमारे समाज में बहु विवाह प्रथा, बाल विवाह, मौखिक तलाक सहित कई अन्य प्रथाएं प्रचलित हैं। कहीं ना कहीं समान नागरिक संहिता से अब सभी के हित सुरक्षित होंगे। समान नागरिक संहिता प्रधानमंत्री मोदी के विजन एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत उत्तराखंड के लिए मजबूत आधार स्तम्भ का कार्य करेगा। समान नागरिक संहिता से अब देवभूमि में देवियों के अधिकार सुरक्षित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर