कलेक्टर पहुंचे धान खरीद केन्द्र, धान के उठाव के दिए निर्देश

रायपुर, 8 फ़रवरी (हि.स.)। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने गुरुवार को अभनपुर के ग्राम केंद्री स्थित धान खरीद केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां धान खरीद के उठाव की जानकारी ली और बचे धान के जल्द उठाव के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस समिति में इस वर्ष 75 हजार 138 क्विंटल से अधिक धान की खरीद हुई। साथ ही अबतक 71 हजार 710 क्विंटल धान का उठाव हुआ और 3 हजार 50 क्विंटल धान का उठाव शेष है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर